पीलीभीत, मई 18 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर चक्रतीर्थ निवासी कौशल्या देवी पत्नी दुर्जन लाल ने जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि गांव के पोशकी उसकी पत्नी द्रोपदी, मां लीला वती और पुत्री वर्षा ने उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। इससे वह घायल हो गई। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- महिलाओं के साथ मारपीट करने में तीन पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...