उरई, मई 19 -- कालपी। संवाददाता स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की एक महिला को मारपीट कर घायल किया व कपड़े भी खींचने के प्रकरण में थाना आटा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।उक्त प्रकरण के संबंध में पीड़िता ने थाना आटा में अभियोग दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि वो 16 मई की सुबह घर की ओर जा रही थी। आरोपी मटरू जो कि मेरे घर के पास ही रहता है। वह मेरे साथ गाली गलौज करने लगा। वो अकेली थी डर के कारण में अपने घर आ गयी। उसके बाद करीब 12 बजे के आसपास पीड़िता मंदिर से पूजा करके लौट रही थी। तभी रास्ते में आरोपी मोनिश खान, साहिल खान, शाहिन और गुल्लू खान इन सब ने उसे पकड़ और मरने लगे और बाल पड़कर आर सीसी सड़क में पटक कर कपड़े खींचे तथा जाति सूचक शब्दों से गंदी-गंदी गालियां दी। फिर उसने रोते हुए मम्मी पापा को आवाज़ लगाई तब उन्होंने आकर मुझे बचाया उसक...