बलरामपुर, अप्रैल 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंगाही छोटी में शराब के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब के लिए पैसे न देने पर आरोपी भड़क गया। पीड़िता का आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ग्राम सिंगाही छोटी निवासी नीलम पत्नी स्वं. सुरेश ने सोमवार को बताया कि मेरा देवर सिपाही लाल पुत्र दुर्गाराम अक्सर उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगता है। दिनांक 25 अप्रैल रात करीब 10:30 बजे आरोपी ने फिर पैसे की मांग की। मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा और देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार ह...