मिर्जापुर, जनवरी 24 -- हलिया हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के दिघिया गांव निवासिनी एक महिला ने शनिवार को तहरीर देकर गांव निवासी चार लोगों के विरुद्ध मापीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। दिघिया गांव निवासी सुमन देवी ने बताया कि बीते 15 जनवरी को जमीन के विवाद में गांव निवासी पड़ोसी मालती देवी, गूंजा देवी, अनीता देवी तथा सुखराज घर के पास गुमटी उजाड़ने लगे मना करने पर गाली देते हुए मारेपीटे। पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांचपडताल में जुट गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर पर गांव निवासी चार लोगों के विरुद्ध मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...