बिजनौर, जनवरी 28 -- एक युवती द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के चलते धारा 151 के अंतर्गत चालान कर दिया है। मोहल्ला तकी सराय निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि हिमांशु पुत्र जगदीश वर्मा ने उससे चुपचाप शादी भी कर ली थी, लेकिन जब उसने ससुराल जाने की बात रखी तो हिमांशु और उसके परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की और कार सहित अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया था। मामले में आरोपियों पर दहेज आदि के मुकदमे भी चल रहे हैं। युवती ने आरोप लगाया कि इसी बीच गत 18 जनवरी की शाम हिमांशु वर्मा और आकाश वर्मा पुत्र चंद्रपाल ने पीड़िता को रस्ते में रोकते हुए उससे मुक़दमे वापस करने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की थी। जिसकी तहरीर पीड़िता ने ...