बांदा, जून 24 -- बांदा। अतर्रा तहसील के जमरेही गांव में बिना किसी पूर्व नोटिस के एक महिला की 20 साल पुरानी झोपड़ी और दुकान पर बुलडोजर चला दिया गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि विरोध करने पर प्रधान पति और लेखपाल ने अभद्रता की और उसकी बेटी के साथ मारपीट भी की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल, महिला अपने बीमार पति और 7 महीने के मासूम समेत पांच बच्चों के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है और न्याय के लिए डीएम के दर पर गुहार लगा रही है। उसका कहना है कि अब वह कहां जाए। यह भी पढ़ें- 20 साल पुरानी झोपड़ी और दुकान पर चला बुलडोजर, डीएम से गुहार पीड़ित सेवापति के अनुसार दो बिस्वा भूमि पर छप्पर बनाकर और लोहे के डिब्बे में पान, गुटका व ठंडा पानी बेचकर परिवार का पालन-पोषण कर रही थी। उसका पति बीमार रहता है। उसने सरकारी आवास के लिए प्रधान और...