गाज़ियाबाद, मई 9 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। छह माह में दोगुने रुपये करने का झांसा देकर एक महिला की कृषि भूमि हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा भी कर दिया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायती पत्र एसडीएम को सौपा है और कार्रवाई की मांग की है। कस्बा फरीदनगर निवासी सुमन देवी के अनुसार, वह अनपढ़ है। कुछ समय पहले गांव निवासी आरोपियों ने महिला को झांसा दिया कि वह उसके रुपये छह माह में दोगुने कर देंगे। महिला ने रुपये नहीं होने की बात कहीं। इस पर महिला को आरोपी तहसील में ले गए और महिला के हस्ताक्षर कराकर छह लाख रुपये बतौर उधार दे दिए। महिला का कहना है कि आरोपियों ने उसे कोई पैसा नहीं दिया, बल्कि छह माह बाद दोगुने देने का वादा किया। समयवधि पूरी होने पर महिला ने रुपये मांगे, तो आरोपियों ने समयवधि बढ़ा द...