कौशाम्बी, अगस्त 27 -- पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर चौकी अंतर्गत गांव की एक महिला ने डायल-112 में तैनात सिपाही पर उसकी सामाजिक छवि खराब करने और चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी चायल को सौंपी है। इलाके के एक गांव की महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पिपरी थाना में डायल-112 में तैनात उनके बारे में भ्रामक और आपत्तिजनक बातें फैला रहा है। महिला का कहना है कि सिपाही उनका नाम एक होमगार्ड के साथ जोड़कर अवैध संबंध होने की अफवाहें फैला रहा है। पीड़िता ने शिकायत की है कि झूठे आरोपों और अफवाहों के कारण उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर प्रसारित संबंधित पोस्टों को हटवाया जाए और निष्...