महिला की छत से गिरकर मौत, धक्का देने का आरोप
नोएडा, सितम्बर 1 -- दादरी, संवाददाता। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में छत से गिरने से एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर महिला को छत से धक्का दे दिया। घटना में महिला की मौत हो गई। जनपद बुलंदशहर के रहने वाले चंद्र प्रकाश ने अपनी बेटी रचना की शादी एक साल पहले बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की द्वारका सिटी कॉलोनी में रहने वाले आकाश से की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 10 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। मांग पूरी ने होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मंगलवार को रचना को छत से धक्का दे दिया। घटना में रचना की मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.