फरीदाबाद, मई 28 -- पलवल, अजित कुमार। छज्जूनगर गांव में घर के बाहर तेज संगीत बजाने के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को तीन साल बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। डीएसपी अनिल कुमार के अनुसार, छज्जूनगर निवासी पीड़ित जितेंद्र ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया था कि 13 दिसंबर 2023 की रात करीब 8:30 बजे वे अपने परिवार, बहनों और रिश्तेदारों के साथ घर के बाहर नाच-गा रहे थे। इसी दौरान आरोपी चंद्रपाल वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। जब परिवार ने उसे समझाने की कोशिश की, तो पहले से घात लगाए बैठे उसके पूरे परिवार ने हथियारों के साथ पूरे घर पर धावा बोल दिया। पीड़िता के मुताबिक, केसरपाल, मुकेश, पृथ्वी और मोनू हाथों में बंदूक व पिस्टल लेकर आए। वहीं नेत्रपाल, मोंटू, दीपक...