उरई, जून 13 -- पुलिस हिरासत में हत्यारोपी कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम मझवार में गुरुवार रात मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक महिला की सिर में ईंट लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में नामजद पूर्व प्रधान समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई है।पुलिस के अनुसार गुरुवार रात ग्राम मझवार में दो पक्षों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, सिर में ईंट लगने से महिला की मौत इस दौरान गांव निवासी शशिप्रभा पत्नी रोहित के सिर में ईंट लग गई थी। गंभीर रूप से घाय...