लखनऊ, सितम्बर 1 -- मानक नगर में नहर किनारे दो दिन पहले कैम्पवेल रोड की परवीन (28) का शव मिला था। मंगलवार को भाई आमिर ने पुलिस की सूचना पर पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर बहन की शिनाख्त की। भाई आमिर ने लिव इन में रहने वाले युवक पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मानक नगर में डीआरएम कार्यालय के पास नहर किनारे सोमवार सुबह परवीन का शव लावारिस हालत में मिला था। सूचना पर पहुंची मानक नगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया था। सोमवार रात पुलिस को परवीन के परिजनों का पता चला। इस पर पुलिस ने भाई आमिर को कॉल कर सूचना दी। आमिर अपनी मां सईदा के साथ पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और परवीन की शिनाख्त की। भाई आमिर का आरोप है कि का रे...