बरेली, अप्रैल 23 -- सुभाषनगर वैष्णोधाम कालोनी में गीता यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने फौजी पति समेत तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज में महिला के फौजी पति भारत सिंह के होने की परिवार ने पहचान की है। हालांकि हत्यारोपी सभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। बुधवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, वैष्णोधाम कालोनी निवासी गीता यादव की मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला। जिसमें एक संदिग्ध छाता लगाये दिखा। उसे ही परिवार के लोग फौजी भारत सिंह होने का दावा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, पत्नी समेत तीन पर केस भारत फौज में है, उसकी पोस्टिंग पंजाब के फिरोजपुर बताई गई है। यहां गीता के साथ उनके दो बेटे द...