प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- कुंडा, संवाददाता। मायके में रह रही महिला की गला दबा हत्या के मामले में पुलिस ने फरार तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले को लेकर चर्चा रही। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गहरु का पुरवा अब्दुल वाहिदगंज गांव में मायके में रही उर्मिला देवी की एक फरवरी की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की भाभी उर्मिला देवी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पांच लोगों को चिह्नित किया और उसमें से दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मामले के आरोपी परमेश पटेल निवासी ग्राम औना सलोन रायबरेली, मो. तौफीक निवासी अतागंज उसरी थाना सलोन, उमाश्याम निवासी औना सलोन रायबरेली फरार हैं। एसपी दीपक भूकर ने अपराधियों पर शिकंजा कसने को उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। एसओ संतोष सिंह ने बताया की फरार अपराधियों की गिरफ्ता...