गिरडीह, अप्रैल 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकदोनी में एक महिला का चाकू से वार कर गला काटने के आरोपी का नौ माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकदोनी कला निवासी महेंद्र यादव उर्फ महेंद्र गोप का हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। इस बीच आरोपी के विरूद्ध पीरटांड़ के जमुआ गांव में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप पिछले मार्च माह में लगा है और मामले का लेकर पीरटांड़ थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त है। बावजूद इसके आरोपी को गिरफ्तार करने में न तो मुफस्सिल पुलिस और न ही पीरटांड़ पुलिस दिलचस्पी ले रही है। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले का आरोपित हो गिरफ्तार फिलवक्त बताया गया कि आरोपी महेंद्र यादव पिछले नौ माह से पीरटांड़ थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में अपने...