महिला की खदान में डूबने से मौत
गिरडीह, जून 5 -- तिसरी। अपने मासूम बच्चों के लिए दो जून की रोटी की तलाश में कोडरमा जिला के ढोड़ाकोला गई महिला की लाश बुधवार देर रात घर पहुंची। महिला की लाश गांव पहुंचते ही उनके मासूम बच्चों और परिजनों की चीख-पुकार से मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार तिसरी थाना क्षेत्र के चिलगिली गांव के स्व. सुनील हेंब्रम की 26 वर्षीय पत्नी ननकी सोरेन की कोडरमा जिला के ढोढ़ाकोला जंगल में संचालित बंद अवैध माइका खदान के पास जमा पानी में बुधवार को नहाने के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई थी। हालांकि कई लोगों का कहना है कि ढोढ़ाकोला में संचालित अवैध माइका खदान में चाल धंसने से ननकी की मौत हुई है। यह भी पढ़ें- बंद खदान के जलाशय में डूबे किशोर का शव 7 दिन बाद बरामद लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस संबंध में बताया गया कि तिसरी थाना क्षेत्र के चिलगिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.