महिला की उपचार के दौरान मौत
फिरोजाबाद, अप्रैल 7 -- थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला निवासी 45 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी कैलाश बाबू पिछले चार दिन से पीठ में दर्द होने से परेशान थी। मंगलवार सुबह परिजन उसे चनौरा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने जांच करने के बाद उपचार शुरू कर दिया। दोपहर दो बजे उसकी तबीयत और बिगड़ गई। आनन-फानन में चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव अपने घर ले गए। मृतका के पति ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.