इटावा औरैया, अगस्त 11 -- बसरेहर। चौबिया क्षेत्र के रहने वाले युवक की पत्नी की उत्तराखंड में मौत हो गई। शव घर लाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। ग्राम गोबरिया चौबिया प्रेम सिंह पुत्र जिलेदार सिंह ने चौबिया थाने में सूचना दी। बताया कि भतीजे सोनवीर सिंह पुत्र जुगल किशोर की पत्नी 24 साल की विनीता देवी ने रुद्रपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पति सोनवीर शव लेकर अपने गांव आ गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस व नायब तहसीलदार सदर विपिन कुमार मिश्रा ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...