रुद्रपुर, मई 22 -- सितारगंज, संवाददाता। शहर की सुप्रिया कॉलोनी निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला ने सल्फास खा लिया था। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज से सूचना मिली कि 40 वर्षीय स्नेहा अग्रवाल पत्नी मुकेश अग्रवाल निवासी सदुलपुर जंक्शन, राजगढ़ जिला चुरू राजस्थान, हाल निवासी सुप्रिया कॉलोनी सितारगंज की मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने पर एसआई बबीता ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्नेहा अग्रवाल की पहली शादी वर्ष 2011 में हुई थी, जिससे उनका एक बेटा है। करीब ढाई वर्ष पूर्व उनका अपने पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद लगभग 25 दिन पहले उन्होंने अपनी मर्जी से मुकेश अग्रवाल निवासी सदुलपुर जंक्शन, राजगढ़ ...