प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 15 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के रसूलपुर सकरदहा गांव निवासी सालिकराम की 45 वर्षीय पत्नी पलहिन कई दिनों से बीमार चल रही थी, जिसका इलाज चल रहा था। पलहिन के बेटे विजय कुमार ने बताया मंगलवार देरशाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे सीएचसी कुंडा लाए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बुधवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.