लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर ग्राम्य विकास विभाग ने महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना (एमकेएसवाई) के लिए 9 करोड़ 99 लाख 60 हजार रुपये की स्वीकृति दे दी गई है। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत राशि का खर्च निर्धारित दिशा-निर्देशों से तय समय में हो। इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...