बांदा, जून 7 -- बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में ग्रामीण महिलाओं ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण में खाद्यान्न प्रसंस्करण की विधियां सीखीं। प्रसंस्कृत उत्पादों का कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन यहां दो जून से किया जा रहा है। इसमें 50 ग्रामीण महिलाओ ने प्रतिभाग किया। सहायक प्राध्यापक डॉ.अमित कुमार सिंह ने महिलाओं को बेल का जैम, बेल एवं आम का आरटीएस, आम का पन्ना बनाने की जानकारी दी। महिलाओं के सहयोग से विभिन्न उत्पाद तैयार किए। इस तरह के प्रसंस्कृत उत्पादों को बाजार में बेच कर अच्छी आय लेने के तरीके बताए। केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा.संजय कुमार ने बेल, आंवला, जामुन के विभिन्न प्रसंसकृत उत्पादों को बनाने तथा उत्पादों का उद्यम विकास करने की जानकारी दी। परियोजना के प्रधान अन्वेषक डा. वंदना कुमारी एवं यंग प्रोफेस...