आगरा, जुलाई 6 -- भारतीय किसान यूनियन (भानू) के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता ठाकुर का पदभार ग्रहण एवं स्वागत-सम्मान समारोह वाटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में आयोजित किया गया। समारोह में संगठन के पदाधिकारियों ने गीता ठाकुर का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद गीता ठाकुर ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। अगर बात महिला किसानों की हो तो वो घर की रसोई से लेकर खेतों तक अपनी जिम्मेदारी संभाल रहीं हैं। लेकिन विडंबना यह है कि आज भी किसानों को एक मजदूर से अधिक महत्व नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा गांव-गांव संगठन का विस्तार करेगा तथा शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों में अन्न की बर्बादी रोकने को जनजागरण अभियान चलाएगा। साथ ही किसानों को उनका उचित सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए संघर्...