फिरोजाबाद, मार्च 6 -- शिकोहाबाद में वाहन धुलाई की दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी हजारों रुपए से भरा पर्स लेकर चला गया। पीड़िता ने उसे तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़िता ने थाने में शिकायती पत्र देकर अपने रुपए दिलाए जाने की मांग की है। रश्मी पत्नी सुमित निवासी कुमार डेयरी के पास मैनपुरी रोड भारौल हाउस ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसकी वाहन धुलाई की दुकान है। दुकान पर दौजीराम नाम का युवक गाड़ियों की धुलाई का कार्य करता है। 5 मार्च को कर्मचारी दुकान से शौच का बहाना बनाकर दुकान स्वामिनी का पर्स लेकर चला गया। उसके पर्स में 30,700 रुपए रखे थे।पीड़िता ने काफी देर तक उसका इंतजार किया लेकिन वह वापस नहीं आया। पीड़िता का आरोप है कि कर्मचारी ने अपनी मां की तबीयत खराब बताकर पूर्व में भी 26 हजार रुपए ले गया था। जब पीड़िता ने फोन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.