बरेली, जनवरी 24 -- भमोरा। तीन दिन पूर्व ग्राम सिरसा में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला के पिता वीरपाल ने उसके पति प्रताप के खिलाफ हत्या का का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। शनिवार सुबह पुलिस ने हत्या के आरोप में पति प्रताप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...