अररिया, मार्च 9 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पलासी पंचायत वार्ड संख्या 15 शेख टोला डुमरिया में रविवार दोपहर 25 वर्षीया महिला की कुदाल से गर्दन पर वारकर हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुदाल को भी बरामद कर लिया है। इस मामले में मृतका के पिता के आवेदन पर पति सहित छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। गिरफ्तार आरोपी डुमरिया निवासी बबलू राम पिता विनोद राम बताया जाता है। मृतका के पिता कुर्साकाटा प्रखंड के लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या तीन निवासी सदानंद राम ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि अमृता देवी का शादी हिंदू रीति रिवाज से 05 वर्ष पूर्व डुमरिया निवासी विनोद राम के पुत्र बबलू राम से हुई थी। लगातार शादी के बाद से पति सहित ससुरालवालों के द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.