किशनगंज, अप्रैल 18 -- पोठिया। अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र के बालूबाड़ी गांव में बुधवार को हुई सनबरी खातून(35) की जघन्य हत्या को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद ठाकुरगंज के जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर दुख की घड़ी में हिम्मत दिया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान जदयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने घटना की निंदा की तथा पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे। विधायक गोपाल अग्रवाल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की दरिंदगी की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि उन्हें वर्तमान पुलिस कप्तान पर पूरा भरोसा है और आश्वस्त किया कि अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा, चाहे वे कहीं भी छिपे हों। यह भी पढ़ें- किशनगंजः महिला की हत्या मामले में आरोपी जल्द हो गिरफ्तार : वि...