खगडि़या, अप्रैल 17 -- चौथम। एक प्रतिनिधि महिला का सोने का बाली लेकर उचक्का फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर एक दंपती बाइक से चौथम थाना क्षेत्र के करुआमोड़ से मालपा अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में जवाहर नगर के समीप एक बाइक पर सवार दो उच्चके पहले बाइक पर सवार दंपती को धक्का मार दिया। उसके बाद महिला के सोने का कान का बाली छीनकर फरार हो गया। मामले को लेकर पीड़ित भूतौली मालपा निवासी पवन कुमार चौरसिया ने गुरुवार की सुबह नौ बजे चौथम थाना में लिखित में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- बीएन झा रोड : महिला के गले से चेन छिनतई, प्राथमिकी इधर दोनों उच्चके का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। आवेदन मिलने के बाद चौथम थाना पुलिस मामले की छानबीन और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जु...