मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- देवरियाकोठी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विशुनपुर सरैया गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध स्थिति में महिला का शव मिला। महिला के गले में फंदे का निशान था। मृतका दीपक कुमार की पत्नी पुष्पा कुमारी (25) थी। महिला का शव बिस्तर पर था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुष्पा के पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। पुष्पा के मायके वालों ने ससुरालवालों पर गले में फंदा लगाकर पुत्री की हत्या की आशंका जताई है। मृतका के ससुर राजेश्वर भगत उपसरपंच हैं। पुष्पा की मां पारू थाने की चक्की सोहागपुर निवासी अशोक देवी ने शनिवार को पुलिस को बयान दर्ज कराया है। इसमें पुत्री के ससुर, सास, ननद, देवर और ननद रिंकू देवी को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2022 के नवंबर में पुत्री की शादी हुई थी।...