हरदोई, जनवरी 7 -- अतरौली। एक सप्ताह पूर्व महिला का शव पेड़ से लटका मिलने के मामले में पुलिस ने बुधवार को मृतका के पति को जेल भेज दिया है। ग्राम वृंदावन निवासी सुशील की पत्नी किरन का शव बीते बुधवार की सुबह गांव के बाहर स्थित एक बाग में आम के पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला था। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतका के पिता रमेश, निवासी ग्राम कल्याणखेड़ा मजरा महीठा थाना अतरौली ने इस मामले में दामाद सुशील तथा सास-ससुर पर मारपीट कर हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सुशील, ससुर प्रसाद और सास विटोला पर मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से तीनों फरार चल रहे थे। बुधवार की भोर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति सुशील को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश चं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.