फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। राधानगर थाना के अंदौली पुलिया के पास गुरुवार भोर एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। अंदौली निवासी दीपू की 27 वर्षीय पत्नी पूजा देवीने घर के अंदर फांसी लगा ली। मृतका की मां मिथला देवी निवासी मवई बांदा ने आरोप लगाया कि दामाद कर्ज में डूबा था और आए दिन पैसों की मांग करता था। शराब के नशे में वह बेटी के साथ मारपीट करता था। उनका आरोप है कि ससुरालियों ने हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। थाना प्रभारी विनोद मौर्या ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...