सहारनपुर, फरवरी 23 -- छुटमलपुर। रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के गांव फरकपुर नवादा में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना देर शाम की है। थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव फरकपुर नवादा के जंगल मे एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मोके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे किया। काफी मशक्कत के बाद शव की पहचान सावित्री पत्नी काला के रूप में हुई। मृतक महिला हरिद्वार जनपद के थाना बुग्गावाला क्षेत्र के गांव ग्रांट की है। मृतक महिला के छह बच्चे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.