अयोध्या, मई 10 -- मिल्कीपुर,संवाददाता। थाना इनायत नगर क्षेत्र अंतर्गत हैरिंगटन चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत परसपुर सथरा के मजरे टोलकापुर के जंगल में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची इनायत नगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पियूष ने बताया कि मृत मिली महिला की आयु लगभग 55 से 60 वर्ष के बीच की है। फिलहाल महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या या आत्महत्या के बारे में पता चल सकेगा। वहीं महिला का शव देखने वाले स्थानीय लोगों में चर्चा है कि महिला की हत्या कर शव फेंका गया है---- यह भी पढ़ें- मकई के खेत से बुजुर्ग महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...