नोएडा, फरवरी 28 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सिग्मा दो स्थित एक खाली पड़े भूखंड में शनिवार की सुबह पेड़ से एक महिला का शव लटका मिला। पुलिस का दावा है कि महिला ने घरेलू कारणों से परेशान होकर आत्महत्या की है। पुलिस के मुताबिक नट मड़ैया गांव में 48 वर्षीय महिला बबली परिवार के साथ रहती है। महिला के पति की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि महिला दो दिन पहले गुलावठी सिकंदराबाद अपने मायके गई थी। इसके बाद वहां से शुक्रवार को वापस लौट आई लेकिन, महिला घर नहीं पहुंची। महिला ने घर के समीप एक खाली भूखंड में पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। सेक्टर में काम करने वाली एक घरेलू सहायिका ने शनिवार की सुबह महिला का शव पेड़ से लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की...