महिला का मोबाइल और पर्स चोरी
नोएडा, जून 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी सोसाइटी में पड़ोसी रिश्तेदार के घर पूजा में गई महिला का मोबाइल और पर्स चोरी हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गौड़ सिटी सोसाइटी में रहने वाली मानसी ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी रिश्तेदार के यहां सात जून को हवन-पूजन था। वह रिश्तेदार के घर गई थीं। वहां किसी ने उनका मोबाइल और पर्स चोरी कर लिया। पर्स में रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। काफी तलाश के बाद पर्स का कोई पता नहीं चला। यह भी पढ़ें- महिला का मोबाइल और पर्स चोरी पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। चोरों का पता लगाकर मोबाइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.