वाराणसी, जनवरी 24 -- वाराणसी। सीपी के आदेश पर नरोत्तमपुर कि रहनेवाली संगीता देवी का मकान गिराने के आरोप में शनिवार को लंका थाने में केस दर्ज किया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका मकान बीते 20 जनवरी को बुल्डोजर से गिरा दिया गया। महिला का आरोप है कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ रहता है। वह घर पर रहकर मजदूरी कर दो बच्चों का भरण पोषण करती है। 20 जनवरी को बच्चों के साथ बाहर गई थी। नरोत्तमपुर नैपुरा खुर्द निवासी दिग्विजय सिंह यादव और सुमित कुमार सिंह ने उसका मकान बुलडोजर से गिराकर जमींदोज कर दिया। घर में गहने भी उठा ले गए। सामान नष्ट कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.