संतकबीरनगर, जून 27 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद और एंटी थेफ्ट की संयुक्त पुलिस टीम ने महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले दो शातिर बदमाशों को शुक्रवार को अशरफाबाद से रसूलपुर जाने वाले खड़ंजा के किनारे स्थित बागीचे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने छीना मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बाइक बरामद किया। पकड़े गए दोनों बदमाश गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के रहने वाले है। इस घटना के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज और सर्विंलांस टीम मददगार बनी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News गायघाट में हुई छिनतई में अहियापुर का शातिर गिरफ्तारघटना का विवरण एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि 25 जून 2026 को सुमन निषाद पत्नी राजू निषाद निवासी गोड़सरी थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर अपने परिवार के साथ कबीर चौरा समाधि स्थल मगहर में लड़का दिखाई रश्म के लिए...