बाराबंकी, फरवरी 24 -- फतेहपुर। नगर में मंगलवार दोपहर भीड़ भरी बाजार में बदमाशों ने एक महिला का बैग काट कर 90 हजार मूल्य के जेवर साफ कर दिए। पता चलने पर चीख पुकार मचाती महिला व उसके पति ने काफी खोजबीन की। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। रामनगर थाना के ग्राम गौरा चक निवासी प्रीति यादव अपने पति अंकित यादव के साथ फतेहपुर की साप्ताहिक सट्टी बाजार में होली की खरीदारी करने आई थी। वह बाजार में एक स्टाल पर कपड़े देख रही थी। उसके कंधे पर टंगे पर्स में एक जोड़ी झुमकी व अन्य सामान मौजूद था। घात लगाए बदमाशों ने उसका पर्स काट कर सोने की झुमकी चोरी कर ली। कुछ देर बाद पर्स खुला देख महिला ने तलाशी ली तो करीब 90 हजार रुपये मूल्य की झुमकी गायब थी। उसने घटना की सूचना पति को दी। बदहवास महिला व पति ने आसपास काफी खोजबीन की। लेकिन भीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.