महिला का फोटो एडिट कर किया वायरल
एटा, जुलाई 1 -- सोशल मीडिया पर महिला का फोटो एडिट कर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के एक पीड़िता का आरोप है कि किसी अज्ञात युवक ने फेसबुक आईडी बनाकर उसकी फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे उसकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया। शिकायत में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट, वायरल सामग्री और तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। साइबर थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी फोटो या सामग्री को सत्यापन के बिना साझा न करें तथा ऐसे मामलों की सूचना तुरंत साइबर पुलिस को दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.