सोनभद्र, जनवरी 16 -- विण्ढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव में चर्क पथली टोला में शुक्रवार की सुबह एक महिला का पेड़ से लटकता शव मिला। महिला ने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव के चर्क पथली टोला निवासी 32 वर्षीय ललिता देवी पत्नी अमरीश पनिका का पेड़ से लटकता शव शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा। शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। मृतका के तीन बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी भी मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान ने घटना से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही विण्ढमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद आगे की विधिक प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.