कौशाम्बी, अगस्त 16 -- दहेज की मांग पूरी नहीं होने से खफा एक युवक ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा। इसके बाद ब्लेड से उसका गला रेतकर फरार हो गया। महिला को इलाज के लिए पूरामुफ्ती के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संदीपनघाट क्षेत्र के उमरपुर गांव की रोशनी देवी ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले इंद्रजीत उर्फ पिंटू से हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करता था। वह पति की हरकतों को नजर अंदाज करती रही। पिछले कुछ दिनों से पति उससे मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। इसे लेकर अक्सर गाली-गलौज व मारपीट करता था। मांग पूरी नहीं होने पर 11 अगस्त की रात पति इंद्रजीत ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद गले में ब्लेड से हमला कर लहूलुहान कर...