प्रमुख संवाददाता, अगस्त 4 -- Cyber Crime: यूपी के कानपुर में रिटायर्ड मर्चेंट नेवी ऑफिसर से 1.24 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रिटायर्ड ऑफिसर से साइबर ठगों ने पहले मदद के नाम पर कभी दो हजार तो कभी चार हजार रुपये मांगे। इसके बाद कई गुना प्रॉफिट का लालच देकर निवेश कराया। पोर्टल पर बड़ी धनराशि दिखने पर अफसर ने निकालने का प्रयास किया तो इसके लिए भी उनसे 30-30 लाख रुपये कई बार में जमा करा लिए। यह पूरी राशि 19 बार में छह खातों में ट्रांसफर करायी गई। वहां से करीब दो हजार खातों में भेज दी गई। जानकारी मिलने पर साइबर सेल ने 24 लाख रुपये फ्रीज कराए। साथ ही ठगों की तलाश में जुट गई। तिलक नगर सुखधाम अपार्टमेंट निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग मर्चेंट नेवी से सेकंड इंजीनियर के पद से रिटायर हैं। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे डॉक्टर व इंजीनियर हैं...