सोनभद्र, मई 9 -- सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के तिलहर गांव में शनिवार की सुबह एक महिला का घर में गमछे से लटकता शव मिला। परिवार के लोग शादी समारोह से लौटे तो घटना की जानकारी हुई। शाहगंज थाना क्षेत्र के तिलहर गांव निवासी 30 वर्षीय देवी पत्नी सुरेन्द्र बैगा परिवार के साथ शुक्रवार को अपने चचिया ससुर के यहां शादी समारोह में गई थी। परिवार के सभी लोग रात में वहीं रहे। सुबह देवी अपने वापस वापस आ गई। आधे घंटे बाद परिवार के लोग भी घर पहुंचे। परिवार के लोगों ने घर पहुंचकर देखा कि देवी घर के अंदर छत में लगे छल्ले में गमछे के सहारे लटक रही थी। यह भी पढ़ें- फांसी लगने से हुई थी महिला की मौत, पीएम रिपोर्ट में खुलासा यह देख परिवार के लोग अवाक रह गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतका का मायका घोरावल के शिवद्वार में है। मृतका के भाई गुड्डू पुत्र...