देवरिया, दिसम्बर 19 -- एकौना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पिड़रा घाट पुल से गोर्रा नदी में एक महिला ने बुधवार की रात छलांग लगा दिया। गुरुवार की सुबह महिला का शव मदनपुर पुलिस ने बरामद किया। शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी निवासी शोभा देवी (50) पत्नी स्वामी रतन किसी बात से बुधवार की रात नाराज हो गई। इसके बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। रात से ही परिजन उसकी तलाश में जुट गए। गुरुवार की सुबह शोभा देवी का शव मदनपुर थाना क्षेत्र के नकईल के समीप से बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...