बुलंदशहर, मई 30 -- क्षेत्र के गांव चचरई निवासी गौरव कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर किरायेदार समेत तीन लोगों पर उसकी पत्नी के साथ मारपीट और गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया है कि 26 मई को उसकी पत्नी आरती घर की छत पर सफाई कर रही थी। आरोप है कि हैप्पी उर्फ हरी प्रताप, कविता और नीरज ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने महिला को बचाया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित का कहना है कि मेडिकल परीक्षण होने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...