हापुड़, अप्रैल 19 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन से दिल्ली फाटक की ओर रेलवे लाइन पर एक पिन्नी में महिला का सिर पड़े होने की सूचना पर पुलिस में अफरा तफरी मच गई। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। आनन फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पिन्नी की जांच की तो उसमें महिलाओं के तीन विग (नकली बाल) मिले। इस पर पुलिस ने राहत की सास ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह को कुछ लोगों ने रेलवे लाइन के पास एक पिन्नी में महिला का सिर होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- महिला के कटे सिर की मिली सूचना; पुलिस पहुंची तो निकला ये माजरा, अफसर भी हंस पड़े मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पिन्नी में सिर को लेकर तरह तरह की चर्चा होने लगी। इसी दौरान दिल्ली से को...