सीवान, अप्रैल 13 -- दरौंदा। दरौंदा बाजार स्थित एक एटीएम पर महिला के साथ 1 लाख 21 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। दरौंदा निवासी सुशीला देवी 10 अप्रैल को करीब 11 बजे दिन में बैंक आफ इंडिया के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचीं, उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। कार्ड बदलने के बाद ठग ने उनके खाते से कुल 1,21,499.99 रुपये की निकासी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर महिला ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.