रुडकी, मार्च 30 -- एक परिचित ने महिला का एटीएम कार्ड लेकर खाते से हजारों की रकम साफ कर दी। महिला को शक हुआ तो उसने बैंक पहुंचकर जानकारी ली। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर निवासी नीलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके परिचित ने रुपये उधार मांगे थे। उसने उधार रुपये देने के लिए परिचित को अपना एटीएम कार्ड दे दिया था। ताकि वह एटीएम से रुपये निकाल सके। आरोप है कि परिचित ने कहीं बाहर जाने का बहाना बनाकर एटीएम कार्ड दो-तीन दिन में वापस करने की बात कही।की है। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...