रुडकी, मई 10 -- मदद का झांसा देकर अज्ञात ठगों ने एक महिला का एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मुंडलाना निवासी मुनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन मई की शाम करीब 6:20 बजे कस्बे स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर पैसे निकालने गई थीं। कई प्रयास के बावजूद मशीन से नकदी नहीं निकली। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने मदद की पेशकश की। महिला का आरोप है कि युवकों ने चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और बदले में दूसरा फर्जी कार्ड थमा दिया। एटीएम से बाहर निकलने के कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर खाते से रकम निकलने के मैसेज आने शुरू हो गए। देखते ही देखते बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने तुरंत पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.