महाराजगंज, मार्च 30 -- झनझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चौक थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही रिश्तेदार पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने, मारपीट करने तथा मंगलसूत्र छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।इस 39 वर्षीय महिला ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि आरोपी अब्बास अली पिछले वर्ष लगभग 15 दिनों तक उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड करता रहा। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और मानसिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ा। पीड़िता का कहना है कि 23 जुलाई-2025 को आरोपी ने उसका एक और आपत्तिजनक ...